Telegram Web Link
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╔═══════════════════╗
📚 दैनिक समसामयिकी | 21-12-2021 📚
╚═══════════════════╝

प्रश्न 1. किस राज्य ने माओवादी प्रभावित जिलों में युवा खेल प्रतिभाओं को पोषित करने के उद्देश्य से "SAHAY" योजना शुरू की है ?
उत्तर - झारखंड

प्रश्न 2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर को बढ़ावा देने के लिए कितने करोड़ की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना को मंजूरी दी है ?
उत्तर - 76,000 करोड़ रुपये

प्रश्न 3. किस राज्य ने "तमिल थाई वाज़थु" को राज्य गीत घोषित किया है ?
उत्तर - तमिलनाडु

प्रश्न 4. महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए किस राज्य ने "मिशन शक्ति लिविंग लैब" शुरू करने के लिए UNCDF के साथ समझौता किया है ?
उत्तर - ओड़िशा

प्रश्न 5. 20 दिसम्बर को विश्वभर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस

प्रश्न 6. किदांबी श्रीकांत बैडमिंटन की BWF World Championship के फाइनल में पहुचने वाले भारत के कौन से पुरुष शटलर बन गए है ?
उत्तर - पहले

प्रश्न 7. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट फॉर्मेंट में 150 मैच खेलने वाले विश्व के कौन से खिलाड़ी बन गए है ?
उत्तर - 10वें

प्रश्न 8. किस देश ने सुरक्षा उपायों पर नाटो के साथ मसौदा समझौता लांच किया है ?
उत्तर - रुस

प्रश्न 9. स्पेन के ह्यूएलवा में BWF विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक किसने जीता था ?
उत्तर - लक्ष्य सेन

प्रश्न 10. किसे टाइम के 2021 एथलीट ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया है ?
उत्तर - सिमोन बाइल्स
Forwarded from Drishti IAS
♦️महत्त्वपूर्ण शब्दावली [24-12-2021]
.
👉 महत्त्वपूर्ण शब्दावली के अंतर्गत हम परीक्षा के लिए उपयोगी किसी शब्द को परिभाषा सहित प्रस्तुत करते हैं। आज का शब्द है, मार्शल योजना (Marshall plan)।
.
#upsc #ias #drishtiias #Marshallplan
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╭───────────────────╮
⌛️ आज का इतिहास : 24 दिसंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1715 - स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
▪️1726 - मोंटेवीडियो शहर की स्थापना स्पेनियों द्वारा की गयी।
▪️1777 - कैप्टन जेम्स कुक ने किरिटीमाटी (क्रिसमस द्वीप) की खोज की।
▪️1798 - रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1894 - कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
▪️1889 - भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्‍ड मुम्बई में खोला गया।
▪️1912 - इरविंग फिशर ने 'इंडेक्स काडर्स' के माध्यम से संग्रह प्रणाली की पेटेंट ​कराया।
▪️1921 - नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
▪️1924 - लंदन के क्रॉयडन एयर फील्ड में एक विमान दुर्घटना में 8 लोग मारे गए।
▪️1936 - पहली बार जॉन लॉरेन्स ने रेडियोएक्टिव आईसोटोप दवाई का प्रयोग मरीज पर किया।
▪️1954 - दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1967 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1973 - मोहम्मद मोहम्मदुल्ला बांग्लादेश के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।
▪️1979 - सोवियत संघ ने अफ़ग़ानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 के सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
▪️1979 - पहला यूरोपीय एरियन रॉकेट लॉन्च किया गया।
▪️1986 - लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
▪️1989 - देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
▪️1996 - ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न हुआ।
▪️2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
▪️2002 - दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।
▪️2005 - यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

▪️2006 - शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इज़रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
▪️2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
▪️2008 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।
▪️2011 - क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
▪️2014 - अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
▪️2019 - रूस ने समंदर पर 19 किलोमीटर लंबा पुल बनाया।
▪️2019 - स्‍वच्‍छ भारत मिशन-शहरी ने शहरों में खुले में शौच से मुक्ति का अपना लक्ष्‍य प्राप्‍त किया।
▪️2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधन किया।
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
🟢 24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

▪️1880 - भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
▪️1892 - बनारसीदास चतुर्वेदी - प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकार थे। और वे राज्यसभा के सांसद भी रहे थे।
▪️1914 - बाबा आम्टे - विश्व विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात इनको जाना जाता है।
▪️1924 - मुहम्मद रफ़ी - प्रसिद्ध भारतीय गायक।
▪️1924 - नारायण भाई देसाई - एक प्रख्यात गाँधीवादी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। वे गाँधीजी के निजी सचिव और उनके जीवनीकार महादेव देसाई के पुत्र थे।
▪️1930 - उषा प्रियंवदा - पत्रकार एवं साहित्यकार।
▪️1932 - इंग्लैंड के महान बल्लेबाज कोलिन काउड्रे का भारत के बेंगलुरू शहर में जन्म हुआ। वह 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने कुल 114 टेस्ट मैच खेले थे।
▪️1959 - अनिल कपूर - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
▪️1961 - प्रीति सप्रू - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है।
▪️1997 - नीरज चोपड़ा - भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले एक खिलाड़ी (87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा) हैं।

🔴 24 दिसंबर को हुए निधन

▪️1524 - यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
▪️1973 - इरोड वेंकट नायकर रामासामी - जिन्हे पेरियार (तमिल में अर्थ- सम्मानित व्यक्ति) नाम से भी जाना जाता था, बीसवीं सदी के तमिलनाडु के एक प्रमुख राजनेता व दलित शोषित, गरीबों के मसीहा थे। इन्होंने जस्टिस पार्टी का गठन किया जिसका सिद्धान्त जातिवादी व गैर बराबरी वाले हिन्दुत्व का विरोध था। जो हिंदुत्व दलित समाज के उत्थान का एकमात्र विकल्प था।
▪️1987 - मारुतूर गोपालन रामचन्द्रन - भारतीय तमिल फ़िल्म अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, राजनीतिज्ञ, और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
▪️1988 - जैनेन्द्र कुमार - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
▪️2016 - दीनानाथ भार्गव - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जो नंदलाल बोस के शिष्य थे।

🔵 24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 राष्ट्रीय अंडा दिवस।
🔅 क्रिसमस की पूर्व संध्या।
🔅 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।
🔅 श्री बनारसी दास चतुर्वेदी जयन्ती।
🔅 प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी जयन्ती।
🔅 अभिनेता श्री अनिल कपूर जन्म दिवस।
Forwarded from Drishti IAS
♦️महत्त्वपूर्ण शब्दावली [25-12-2021]
.
👉 महत्त्वपूर्ण शब्दावली के अंतर्गत हम परीक्षा के लिए उपयोगी किसी शब्द को परिभाषा सहित प्रस्तुत करते हैं। आज का शब्द है, पोस्ट ट्रुथ (post truth)
.
#UPSC #IAS #DrishtiIAS #DrishtiPCS
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╔═══════════════════╗
📚 दैनिक समसामयिकी | 25-12-2021 📚
╚═══════════════════╝

प्रश्न 1. किसने 2 प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में महिला कमांडो को तैनात करने की घोषणा की है ?
उत्तर - केंद्र सरकार

प्रश्न 2. किस राज्य सरकार ने पुलिस में ट्रांसजेंडरों के लिए 1% आरक्षण की घोषणा की है ?
उत्तर - कर्नाटक सरकार

प्रश्न 3. किस कैबिनेट ने पहले शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है ?
उत्तर - दिल्ली कैबिनेट

प्रश्न 4. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने किस बीमारी को रोकने के लिए एप्रेव्यूड इंजेक्शन को मंजूरी दी है ?
उत्तर - एचआईवी (HIV)

प्रश्न 5. किस न्यायमूर्ति को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है ?
उत्तर - न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा

प्रश्न 6. 2020-21 में डिजिटल लेन-देन में किस बैंक ने पहला स्थान हासिल किया है ?
उत्तर - बैंक ऑफ बड़ौदा

प्रश्न 7. मास्टरकार्ड और किस कंपनी ने एक टोकनाइजेशन विधि की घोषणा की है ?
उत्तर - गूगल

प्रश्न 8. किस देश में 66 मिलियन साल पुराने डायनासोर के भ्रूण की खोज की गयी है ?
उत्तर - चीन

प्रश्न 9. बांग्लादेश के ढाका में खेली गई एशियाई पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप 2021 में किस देश ने कांस्य पदक जीता है ?
उत्तर - भारत

प्रश्न 10. 23 दिसंबर को पूरे भारत में कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - राष्ट्रीय किसान दिवस
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╭───────────────────╮
⚡️ डेली करेंट अफेयर्स : 25 दिसंबर 2021 ⚡️
╰───────────────────╯

1. हाल ही में कहां गीता शोध संस्थान खोलने को मंजूरी दी गई है?
उत्तर : पटियाला (पंजाब)

2. भारत ने मध्यप्रदेश में उर्जा सुधार कार्यक्रम के लिए 140 मिलीयन यूरो के समझौते पर हस्ताक्षर किस बैंक के साथ किए है?
उत्तर : जर्मन विकास बैंक

3. दिसंबर 2021 में किस खिलाड़ी ने सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : हरभजन सिंह (भज्जी)

4. हाल ही में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार किस वर्ष तक कर दिया गया है?
उत्तर : मार्च 2022

5. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2021 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण से निपटना रखी गई यह हर वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर : 24 दिसंबर

6. हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तर : मनीग्राम

7. FIFA अंतरराष्ट्रीय सूची में कितने भारतीय रेफरी को चुना गया है?
उत्तर : 18

8. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 कर दी गई है?
उत्तर : हरियाणा

9. 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर : नितिन गड़करी

10. हाल ही में नदी उत्सव 2021 कितने विषयों के तहत मनाया गया है?
उत्तर : 04

11. हाल ही में किसके द्वारा ASIGMA मोबाइल एप्लीकेशन किस ने लांच किया है?
उत्तर : भारतीय सेना

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 7,189 केस (387 मौतें)

13. आज के दिन (25 दिसंबर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : क्रिसमस डे (ईसा मसीह जयन्ती, क्रिश्चियन)
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
🌳🌺 प्रमुख वैज्ञानिक नाम 🌳🌺

➭ गेहूँ - टिटिकम एस्टाइवम
➭ चावल - ओराइजा सेटाइवा
➭ मक्का - जीआ मेज
➭ बाजरा - पेनिसिटम टाइफाइडिस
➭ चना - साइसर ऐराइटिनम
➭ अरहर - केजेनस केजन
➭ मटर - पाइसम सेटाइवम
➭ मूँगफली - ऐरेकिस हाइपोजिया
➭ सोयाबीन - ग्लाईसिन मैक्स
➭ कॉफी - काफिया अरेबिका
➭ चाय - कामेलिया साइनेन्सि

✺ सब्जियाँ
➛ जड़ों से प्राप्त :-
➭ गाजर - डाकस करौटा
➭ शलजम - ब्रेसिका रापा
➭ मूली - रेफेनस सेटाइवम
➭ शकरकन्द - आइपोमिया बटाटास
➛ स्तम्भ से प्राप्त :-
➭ आलू - सोलेनम ट्यूबरोसम
➭ अरबी - कोलोकेसिया एस्कुलेंटा

➛ पर्ण से प्राप्त :-
➭ पालक - स्पाइनेसिया ओलेरेसिया
➭ मेथी - टाइगोनेला फोइनमग्रिकम
➭ बथुआ - चिनोपोडियम एल्बम
➛ पुष्पक्रम से प्राप्त :-
➭ फूल गोभी - ब्रैसिका ओलेसरेसिया किस्म बोटाइटिस

➛ फल से प्राप्त :-
➭ टमाटर - लाइपर्सिकोन एस्कुलेन्टम
➭ बैंगन - सोलेनम मेलोन्जिना
➭ भिण्डी - एबलमास्क्स एस्कुलेंट्स
➭ ग्वारफली - साइमोप्सिस टेटागोलोनोबा

✺ फल :-
➭ आम - मैंजीफेरा इण्डिका
➭ केला - म्युजा पेराडिसियेका
➭ संतरा - सिटस रेटिकुलेटा
➭ अमरूद - सीडियम गुआजावा
➭ पपीता - केरिका पपाया
➭ सीताफल - एनोना स्क्वेमोसा

➛ स्तम्भ से प्राप्त :-
➭ हल्दी - कुरकुमा लौंगा
➭ अदरक - जिन्जिबर आफिसिनेल
➭ लहसुन - एलियम सेटाइवम
➭ गूगल - कोमिफोरा वाइटाई
➛ मूल से प्राप्त :-
➭ सर्पगन्धा - रावल्फिया सर्पेन्टाइना
➭ सफेद मूसली - क्लोरोफाइटम ट्यूबरोसम
➭ अश्वगंधा - विथानिया सोम्निफेरा

➛ छाल से प्राप्त :-
➭ कुनैन - सिनकोना आफिसिनेलिस
➭ अर्जुन - टर्मिनेलिया अर्जुना

➛ पर्ण से प्राप्त :-
➭ ग्वारपाठा - एलॉय वेरा
➭ ब्राहमी - सेन्टेला एशियाटिक
➭ तुलसी - ओसीमम सेन्कटम

➛ फल से प्राप्त :-
➭ अफीम - पेपेवर सोम्निफेरम
➭ आँवला - एम्बलिका आफिसिनेलिस

✺ अन्य वैज्ञानिक नाम
➭ जूट - कोरकोरस कैप्सूलेरिस
➭ कपास - गोसिपियम जातियाँ
➭ सनई - क्रोटोलेरिया जुन्शिया
➭ नारियल - कोकोस न्यूसिफेरा
➭ सागवान - टैक्टोना ग्रन्डिस
➭ साल - शोरिया रोबस्टा
➭ शीशम - डेल्बर्जिया सिस्सू
➭ रोहिड़ा या मारवाड़ सागवान - टेकामेला अन्डुलेता
➭ खेजड़ी - प्रोसोपिस सिनेरेरिया
➭ देवदार - सीडस देवदारा
➭ लाख कीट - लैसीफेर लैका
Forwarded from Drishti IAS
♦️महत्त्वपूर्ण शब्दावली [28-12-2021]
.
👉 महत्त्वपूर्ण शब्दावली के अंतर्गत हम परीक्षा के लिए उपयोगी किसी शब्द को परिभाषा सहित प्रस्तुत करते हैं। आज का शब्द है, ईएसजी फंड (ESG Funds)
.
#UPSC #IAS #DrishtiIAS #DrishtiPCS #ESGFunds
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╭───────────────────╮
🎯 Daily CA One Liners | 26-12-2021 🎯
╰───────────────────╯

1. Defence Research and Development Organisation (DRDO) successfully conducted maiden flight test of indigenously developed surface-to-surface missile ‘Pralay’, from Dr. A P J Abdul Kalam Island off the coast of Odisha.

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओड़िशा के तट पर डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी रूप से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 'प्रलय' का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया।

2. Dr. Bharati Pravin Pawar, Union Minister of State for Health and Family Welfare inaugurated the National Oxygen Stewardship Program of the Union Health Ministry, at AIIMS New Delhi.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने एम्स नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑक्सीजन प्रबंधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

3. Kerala legislator and Senior Congress leader P. T. Thomas passed away, in Vellore, Tamil Nadu. He was 71 years old.

केरल में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और विधायक पी टी थॉमस का तमिलनाडु के वेल्‍लौर में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।

4. Former wicketkeeper-batsman Vijay Dahiya was roped in as the assistant coach of the new Lucknow franchise ahead of IPL 2022.

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को आईपीएल 2022 से पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया गया।

5. The Government of Gujarat is organising the 10th Vibrant Gujarat Global Summit 2022, from 10 -12 January 2022, at Mahatma Mandir Convention and Exhibition Centre, Gandhinagar, Gujarat.

गुजरात सरकार 10 से 12 जनवरी 2022 के बीच महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर, गुजरात में 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2022 का आयोजन कर रही है।

6. Atal Innovation Mission (AIM), NITI Aayog and the United Nations Capital Development Fund (UNCDF) announced first AgriTech cohort under South-South Innovation platform.

अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने साउथ-साउथ इनोवेशन प्लेटफॉर्म के तहत पहले एग्रीटेक कोहॉर्ट की घोषणा की।

7. Minister of State for Electronics and IT Rajeev Chandrasekhar has inaugurated Aadhaar Seva Kendras at Gonda, Varanasi, Saharanpur and Moradabad.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश के गोंडा, वाराणसी, सहारनपुर और मुरादाबाद में आधार सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया है।

8. The first batch of indigenously developed next-generation armoured engineer reconnaissance vehicles was inducted into the Army.

देश में विकसित अगली पीढ़ी के बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन के पहले सेट को सेना की इंजीनियर्स कोर में शामिल किया गया।

9. Former England cricketer and coach David ‘Bumble’ Lloyd announced that he will be leaving his role as a commentator with Sky Sports after a stint spanning over two decades.

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच डेविड लॉयड ने घोषणा की कि वह स्काई स्पोर्ट्स के कमेंटेटर की भूमिका को छोड़ रहे हैं, उन्होंने दो दशक से भी अधिक समय तक कमेंटेटर की भूमिका निभायी।

10. The information and broadcasting ministry said in a “closely coordinated” effort with intelligence agencies, it has ordered the blocking of 20 YouTube channels and two websites as they were spreading anti-India propaganda and fake news.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि उसने खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने का आदेश दिया है क्योंकि वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे हैं।
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╭───────────────────╮
⌛️ आज का इतिहास : 27 दिसंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1703 - इंग्लैंड और पुर्तगाल ने मेथुइन असेंटो व्यापार समझौता पर संधि की।
▪️1825 - स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
▪️1861 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न हुई।
▪️1911 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
▪️1934 - पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
▪️1939 - तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत हो गई।
▪️1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
▪️1945 - 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना हुई।
▪️1949 - नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडो​नेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
▪️1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
▪️1961 - बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
▪️1966 - दुनिया की सबसे लंबी गुफा 'केव ऑफ स्वैलोज़' की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
▪️1968 - चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
▪️1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
▪️1975 - झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत हो गई।
▪️1979 - अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या कर दी गई।
▪️1985 - यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा लोग घायल हुए।
▪️2000 - ऑस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई।
▪️2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय हुए।
▪️2001 - लश्कर-ए-तैयबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
▪️2001 - संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।
▪️2002 - 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
▪️2004 - भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती।
▪️2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
▪️2008 - वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
▪️2019 - पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध का हीरो लड़ाकू विमान मिग-27 वायुसेना से रिटायर हुआ।
▪️2019 - उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडु ने ओड़िशा के बलांगीर में एल.पी.जी. बॉटलिंग प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।
▪️2019 - चीन ने मंगल के लिए लॉन्‍च किया अपना सबसे भारी सैटेलाइट, 525 टन वजन ले जा सकेगा।
▪️2020 - तुर्की के पूर्वी एलाजिग प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।
▪️2020 - पाकिस्तानः बलूचिस्तान में कल देर रात हुए आतंकी हमले में 7 सैनिकों की मौत हुई।
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
🟢 27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

▪️1571 - जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ। खगोल शास्त्र से संबंधित उनके तीन नियम केपलर नियम के नाम से प्रसिद्ध है।
▪️1797 - प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्ज़ा ग़ालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म हुआ।
▪️1822 - फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।
▪️1895 - उज्जवल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे। 'शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी' के वह संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
▪️1927 - नित्यानंद स्वामी - उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री एवं भारतीय राजनीतिज्ञ।
▪️1940 - क्रिकेट के अंपायर डेविड शेपर्ड का जन्म हुआ। पूर्व बल्लेबाज शेपर्ड ने 282 प्रथम श्रेणी मैचों में 10,672 रन बनाए थे। इन्होंने रिकॉर्ड छह विश्व कप में अंपायरिंग की।
▪️1942 - लांस नायक अल्बर्ट एक्का - परमवीर चक्र से सम्मानित एक भारतीय सैनिक।
▪️1965 - सलमान ख़ान - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।

🔴 27 दिसंबर को हुए निधन

▪️1923 - फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।
▪️1998 - चीन के प्रसिद्ध परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन हुआ।
▪️2013 - फ़ारुख़ शेख़ - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
▪️2019 - प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का मुंबई (महाराष्ट्र) में निधन हुआ।
▪️2019 - सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के पूर्व कार्यवाहक राज्यपाल न्यायमूर्ति शनमुघ सुंदरम मोहन का निधन हुआ।
▪️2020 - प्रख्यात नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

🔵 27 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 राष्ट्रीय फ्रूटकेक दिवस।
🔅 श्री नित्यानंद स्वामी जयन्ती।
🔅 जिन सागर पुण्य दिवस (जैन)।
🔅 लांस नायक अल्बर्ट एक्का जयन्ती।
🔅 प्रख्यात कवि मिर्जा गालिब जयन्ती।
🔅 अभिनेता सलमान खान जन्म दिवस।
🔅 साहिबज़ादा दिवस (उत्तर प्रदेश राज्य के)।
🔅 सिख गुरू गोबिन्द सिंह के चार साहिबज़ादों।
🔅 और उनकी माता गुजरी के बलिदान की स्मृति में)।
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╔═══════════════════╗
📚 दैनिक समसामयिकी | 27-12-2021 📚
╚═══════════════════╝

प्रश्न 1. सामाजिक न्याय 2021 के लिए पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को किस अवार्ड से सम्मानित किया है ?
उत्तर - मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड

प्रश्न 2. किस राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बस यात्रा के लिए "चलो मोबाइल ऐप और स्मार्ट कार्ड" लॉन्च किया है ?
उत्तर - महाराष्ट्र

प्रश्न 3. किस विधानसभा ने धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक 2021 पारित किया है ?
उत्तर - कर्नाटक विधानसभा

प्रश्न 4. किस बैंक ने यूग्रो कैपिटल के साथ एक सह-ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है ?
उत्तर - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)

प्रश्न 5. भारतीय किशोरी अनाहतसिंह अमेरिका में जूनियर स्क्वैश ओपन जीतने वाली कौन-सी भारतीय महिला बन गयी है ?
उत्तर - पहली

प्रश्न 6. किस बॉलीवुड अभिनेता ने अपनी पहली किताब "बैचलर डैड" का विमोचन किया है ?
उत्तर - तुषार कपूर

प्रश्न 7. वेस्टइंडीज के किस पूर्व खिलाड़ी को IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है ?
उत्तर - ब्रायन लारा

प्रश्न 8. भारत इनमे से किस देश की जगह यूनिकॉर्न की मेज़बानी करने वाला तीसरा शीर्ष देश बन गया है ?
उत्तर - यूनाइटेड किंगडम (UK)

प्रश्न 9. “ट्राइफेड वन धन-ए क्रॉनिकल ऑफ ट्राइबल ग्रिट एंड एंटरप्राइज” का एक पिक्टोरियल क्रॉनिकल किसने लॉन्च किया है ?
उत्तर - श्री अर्जुन मुंडा

प्रश्न 10. उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत कितने रुपये की पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी है ?
उत्तर - 164 करोड़ रुपये
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╭───────────────────╮
🎯 Daily CA One Liners | 27-12-2021 🎯
╰───────────────────╯

1. Prime Minister Narendra Modi inaugurated and laid foundation stone of 22 developmental projects worth over 870 crore rupees in Varanasi.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाराणसी में 870 करोड रूपये से अधिक की 22 विकास परियोजनाओं का शुभारम्‍भ किया और आधारशिला रखी।

2. The World Bank has approved $500 million that will benefit more than 12 million children in pre-primary and primary education in Tanzania's mainland.

विश्व बैंक ने 50 करोड़ डॉलर की मंजूरी दी है, जिससे तंजानिया की मुख्य भूमि में पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक शिक्षा में 1.2 करोड़ से अधिक बच्चों को लाभ होगा।

3. South Korea has became the 10th country outside of Europe to join the European Union (EU) law enforcement cooperation agency that fights terrorism and other international crimes.

दक्षिण कोरिया यूरोप के बाहर आतंकवाद और अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराधों से लड़ने वाली यूरोपीय संघ कानून प्रवर्तन सहयोग एजेंसी में शामिल होने वाला 10वां देश बन गया है।

4. A rabbit mascot named Neeraj, in honour of Neeraj Chopra, the first Indian athlete to win an Olympic gold medal, will be the symbol for the first ever 'Kerala Olympic Games', slated to be held in February 2022.

ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के सम्मान में पहले ‘केरल ओलंपिक खेलों’ के शुभंकर का नाम ‘नीरज’ रखा गया है जो एक खरगोश है, इन खेलों का आयोजन फरवरी 2022 में होगा।

5. India's leading player and world number 15 Saurav Ghosal was named as the Professional Squash Association's (PSA) men's president, replacing world number one Ali Farag.

दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी भारत के सौरव घोषाल को पेशेवर स्क्वाश संघ (पीएसए) का पुरुषों का अध्यक्ष चुना गया। वह दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अली फराग की जगह लेंगे।

6. Adding 33 "unicorns" in a single year has helped India displace the United Kingdom to be third in the list of countries that are home to such enterprises valued at over $1 billion each, according to the data compiled by Hurun Research Institute.

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक साल के भीतर एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली 33 स्टार्टअप कंपनियों को 'यूनिकॉर्न' का दर्जा मिला है। इसके साथ ही भारत ने यूनिकॉर्न की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है।

7. Pharmaceuticals firm Granules India Limited announced appointment of Sucharita Rao Palepu as non-executive Independent Director on its board with immediate effect.

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया लिमिटेड ने सुचित्रा राव पालेपू को अपने निदेशक मंडल में तत्काल प्रभाव से गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक बनाने की घोषणा की।

8. Private sector IFFCO-TOKIO General Insurance said it has appointed H O Suri as new managing director and Chief Executive Officer.

निजी क्षेत्र के इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस ने बुधवार को कहा कि उसने एच ओ सूरी को नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है।

9. China has issued a new regulation under which all foreign organisations or individuals will be banned from spreading religious content online in the country, citing national security interests.

चीन ने एक नया नियम जारी किया है जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा हितों का हवाला देते हुए सभी विदेशी संगठनों या व्यक्तियों को देश में धार्मिक सामग्री का ऑनलाइन प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

10. Defence Research and Development Organisation (DRDO) successfully conducted maiden flight test of indigenously developed surface-to-surface missile ‘Pralay’, from Dr. A P J Abdul Kalam Island off the coast of Odisha.

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओड़िशा के तट पर डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी रूप से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 'प्रलय' का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया।
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
☑️ भारतीय इतिहास से सम्बन्धित टॉप (1000) लुसेंट पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : 027 #IndHistory

प्रश्‍न 261. मुगलों की कैद से भागने के समय शिवाजी महाराज किस जेल में थे ?
उत्तर – आगरा की जेल

प्रश्‍न 262. मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किसने की थी ?
उत्तर – शाहजहाँ ने

प्रश्‍न 263. मुगल सम्राट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार कौन था ?
उत्तर – दसवंत

प्रश्‍न 264. मुगल शासक मुहम्मद शाह "रंगीला" किस सम्प्रदाय का अनुयायी था ?
उत्तर – शिव नारायण का

प्रश्‍न 265. मुगल वंश का सबसे प्रसिद्ध राजा कौन था ?
उत्तर – अकबर

प्रश्‍न 266. मुगल वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर – बाबर

प्रश्‍न 267. मुगल बादशाह औरंगजेब को किस सूफी सिलसिले में दिलचस्पी थी ?
उत्तर – नक्शबंदी

प्रश्‍न 268. मुगल काल में किस बंदरगाह को बाबुल मक्का कहा जाता था ?
उत्तर – सूरत (गुजरात)

प्रश्‍न 269. मुंडाओं ने विद्रोह कब किया था ?
उत्तर – 1895 ई.

प्रश्‍न 270. प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर – मदुरई या मदुरै (तमिलनाडु)
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╭───────────────────╮
⌛️ आज का इतिहास : 28 दिसंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1612 - गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
▪️1700 - लारेंस हाइड रोचेस्टर को पहला अर्ल आयरलैंड लॉर्ड लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया।
▪️1767 - किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
▪️1836 - स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
▪️1846 - आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
▪️1885 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई (अब मुंबई) में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
▪️1895 - सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
▪️1896 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार वन्दे मातरम् गाया गया।
▪️1906 - दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
▪️1908 - इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
▪️1926 - इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
▪️1928 - कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म 'मेलोडी ऑफ लव' प्रदर्शित हुई।
▪️1942 - रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
▪️1949 - केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया था परन्तु भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
▪️1950 - द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
▪️1957 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
▪️1966 - चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1968 - अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
▪️1972 - जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
▪️1974 - पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
▪️1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1983 - भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
▪️1984 - श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
▪️1995 - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
▪️1995 - विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश हुआ।
▪️2000 - भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
▪️2003 - इज़राइल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
▪️2003 - अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
▪️2007 - रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप भेजी।
▪️2013 - आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
▪️2019 - रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली एवनगार्ड विकसित की।
▪️2019 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई।
▪️2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो ट्रेन के परिचालन का उद्घाटन किया।
▪️2020 - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने ‘दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष’ खिलाड़ी चुना।
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
🟢 28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

▪️1900 - गजानन त्र्यंबक माडखोलकर - मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
▪️1932 - धीरुभाई अम्बानी - बिजनेस जगत के दिग्गज एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक थे।
▪️1932 - नेरेला वेणु माधव - एक प्रसिद्ध भारतीय प्रभाववादी मिमिक्री कलाकार थे।
▪️1937 - रतन टाटा - प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति।
▪️1952 - अरुण जेटली - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।

🔴 28 दिसंबर को हुए निधन

▪️1668 - मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
▪️1859 - ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ।
▪️1940 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में एक जन जागरणकर्ता थे।
▪️1972 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी - एक प्रसिद्ध भारतीय वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे।
▪️1974 - हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
▪️1977 - सुमित्रानंदन पंत - भारतीय हिन्दी कवि।
▪️2002 - मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन हुआ।
▪️2008 - अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
▪️2016 - सुन्दरलाल पटवा - एक भारतीय राजनेता थे जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
▪️2019 - दूरदर्शन चैनल के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का निधन हुआ।
▪️2020 - मुंबई के सबसे लोकप्रिय सेक्सिस्ट डॉ. महिंदर वत्स का 96 साल की उम्र में निधन हुआ।
▪️2020 - कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा का निधन हुआ।

🔵 28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


🔅 पवित्र निर्दोष दिवस।
🔅 निष्ठा दिवस की शपथ।

🔅 नेशनल कार्ड प्लेइंग डे।
🔅 राष्ट्रीय लघु फिल्म दिवस।
🔅 श्री रत्न टाटा जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय चॉकलेट कैंडी दिवस।
🔅 श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती।

🔅 श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस।
🔅 ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन)।
🔅 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस।
🔅 श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस (1949 अनुसार)।
Forwarded from Rojgar UPSC Lucent GK
╭───────────────────╮
⚡️ डेली करेंट अफेयर्स : 28 दिसंबर 2021 ⚡️
╰───────────────────╯

1. रंगभेद के ख़िलाफ संघर्ष करने वाले दक्षिण अफ्रीका के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता किस व्यक्ति का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू

2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सरोगेसी के वाणिज्यिक दुरुपयोग को रोकने के लिए किस कानून को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम 2021

3. ब्रम्होस मिसाइल की नयी मैनुफैक्चरिंग इकाई और डीआरडीओ के डिफेन्स टेक्नोलॉजी एन्ड टेस्ट सेंटर का शिलन्यास कहाँ किया गया है?
उत्तर : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

4. किस भारतीय-तिब्बती व्यक्ति को अमेरिका के ओहायो प्रान्त में सिनसिनाटी शहर को मेयर चुना गया है, इस समुदाय से मेयर चुने जाने वाले वे पहले व्यक्ति बन गए हैं?
उत्तर : आफ़ताब पूरेवाल

5. किस टीम ने तमिलनाडु को हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का ख़िताब जीत लिया है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश

6. किस भारतीय सिंगर का गाना “वास्ते” यूट्यूब की ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में शामिल हो गया है?
उत्तर : ध्वनि भानुशाली

7. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के गुजराती संस्करण को लॉन्च किया है?
उत्तर : कू ऐप (Koo App)

8. पेटीएम पेमेंट बैंक ने किसके साथ साझेदारी करने की घोषणा की है?
उत्तर : मनीग्राम

9. शीतकालीन ओलम्पिक 2022 के लिए किसे भारतीय दल के सेफ डी मिशन के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर : हरजिंदर सिंह

10. आरबीएल बैंक के नए सीईओ एवं मैनेजिंग डॉयरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : राजीव आहुजा

11. दिल्ली सरकार कैबिनेट ने किस तरीके के पहले विश्वविद्यालय के स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : शिक्षक विश्वविद्यालय

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 6,358 केस (162 मौतें)

13. आज के दिन (28 दिसंबर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : पवित्र निर्दोष दिवस, निष्ठा दिवस की शपथ, नेशनल कार्ड प्लेइंग डे, राष्ट्रीय लघु फिल्म दिवस, राष्ट्रीय चॉकलेट कैंडी दिवस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस (28 दिसंबर 1949 के अनुसार)।
Forwarded from Drishti IAS
महत्त्वपूर्ण शब्दावली [29-12-2021]
.
👉 महत्त्वपूर्ण शब्दावली के अंतर्गत हम परीक्षा के लिए उपयोगी किसी शब्द को परिभाषा सहित प्रस्तुत करते हैं। आज का शब्द है, सत्रावसान (Prorogation)
.
#ImportantWords #UpscDream #UpscPreparation #PcsPreparation
2024/09/21 05:18:10
Back to Top
HTML Embed Code: